जुगसलाई थाना से महज कुछ मीटर की दूरी पर सुबह के 6 बजे अपने बच्चे को स्कूल पहुँचाने जा रहे व्यक्ति को एक बस ने टक्कर मार दी जिसके बाद स्कूटी पर सवार बच्चे की मौत हो गयी . यह घटना टाटा स्टील गेट के समीप घटी. घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में जुगसलाई नया बाजार स्थित राम टेकरी रोड निवासी विकास प्रसाद और उनका 14 वर्षीय पुत्र ललित प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने ललित प्रसाद को मृत घोषित कर दिया. इधर घटना को अंजाम देने के बाद स्कूल बस तेजी से बिष्टुपुर की ओर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि मृतक बेल्डीह चर्च स्कूल का छात्र था. वह अपने पिता के साथ गुरुवार की सुबह अपने स्कूल जा रहा था. पुलिस स्कूल बस की पहचान में लगी हुई है.










