जादूगोड़ा : सड़क दुर्घटना में यूसिलकर्मी गंभीर रूप से घायल, भाजपा नेता वर्धमान ने पहुँचाया ,अस्पताल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरूवार की रात करीब 10:30 बजे यूसिल रेयर गेट के समीप मुख्य सड़क के किनारे बिजली के पोल से टकरा कर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.  घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ भाजपा नेता वर्धमान गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उठा कर यूसिल  अस्पताल  जादूगोड़ा  पहुँचाया. जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.घटना के सम्बन्ध में भाजपा कार्यकर्त्ता रवि दास ने बताया की रात के करीब  10:30 बजे वो रेयर गेट के पास से गुजर रहे थे तभी उन्होंने देखा की कोई व्यक्ति सड़क पर लहुलुहान पड़ा हुआ है पास ही एक मोटरसाइकिल भी पड़ी हुई थी. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना जादूगोड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता वर्धमान गुप्ता को दी जिसके बाद वर्धमान गुप्ता अपनी टीम के सागर किस्कू ,मोहन सरदार आदि सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को उठा कर यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा पहुँचाया . घायल व्यक्ति की पहचान कालिकापुर निवासी वासुदेव भकत के रूप में की गयी है . तथा वो यूसिल में नौकरी करता है . उसके सर में गंभीर चोट को देखते हुए  जादूगोड़ा अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे टाटा मुख्य अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है . घटना की सूचना पाकर वासुदेव भकत के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उनलोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सहायता के लिए धन्यवाद दिया .   

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी