शिक्षक संघ ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,निजी मोबाइल से हाजिरी बनाने का किया विरोध बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए विभाग से टैब उपलब्ध करवाने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया : अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के चाकुलिया प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को प्रखंड अध्यक्ष मनिंद्र नाथ टुडू के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया. इस ज्ञापन के माध्यम से यह अवगत कराया गया कि पिछले कई वर्षों से प्रखण्ड के कई विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी हेतु विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया टैब  पूर्णत: ख़राब हो चूका है. जिसकी सूचना सम्बंधित विद्यालयों द्वारा विभाग को दिए जाने के बावजूद सम्बंधित विद्यालयों को टैब एवं अन्य आधारभूत संरचना उपलब्ध नहीं करायी गई है. बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने पर शिक्षकों का वेतन रोक दिया जाता है. जिसके कारण शिक्षक निजी मोबाइल से बायोमेट्रिक हाजिरी तथा अन्य विभागीय कार्य करने हेतु बाध्य है. ज्ञात हो कि सरकारी कार्य संपादन हेतु शिक्षकों कि निजी सम्पति (मोबाईल) के प्रयोग हेतु बाध्य करना, कानूनन अवैध है. इसके साथ ही कई विद्यालयों जहाँ चार-पांच या अधिक शिक्षक पदस्थापित हैं वहां केवल एक टैब उपलब्ध कराया गया है. जिससे विद्यालय आगमन हेतु निर्धारित समय में बायोमेट्रिक हाजिरी करने कि आपाधापी रहती है. इससे हाजिरी बनाने में कुछ देर भी होती है. उपरोक्त कारणों से शिक्षकों में काफी आक्रोश है. अतः ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया कि शीघ्र सभी विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी हेतु टैब तथा अन्य आवश्यक संसाधन (शिक्षकों कि संख्या के  अनुरूप) उपलब्ध कराया जाए. अन्यथा बाध्य होकर निजी मोबाईल से हाजिरी एवं अन्य विभागीय कार्य संपादन का बहिष्कार किया जाएगा. आवश्यकता पड़ने पर इस सम्बन्ध में न्यायालय में याचिका दायर करने का निर्णय लिया जाएगा. इस मौके पर अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शिब शंकर पोलाई, प्रखंड सचिव सुनील कुमार सिंह, शिक्षक बिनय कुमार दास, मृणाल कर, तारक नाथ राज, अमित कुमार महतो, शक्ति कुमार लोहरा,भावतोष महतो,विष्णु पद महतो, सुनील कुमार बेरा, चंद्र शेखर दलाई, क्रिटी भूषण महतो, कृष्ण पद महतो, बिरसा भगत, कौशिक कुमार महतो, जगदीश चंद्र महतो, देवब्रत घोष, संदीप कुमार बेरा, प्रदीप माजि, दयामई मंडल आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी