चाकुलिया : विधायक समीर महंती एवं डीएफओ ने गोटाशिला पहाड़ का किया निरीक्षण ,पर्यटक स्थल बनेगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत स्थित धार्मिक स्थल गोटाशिला पहाड़ अब पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा. इसको लेकर बुधवार को विधायक समीर कुमार मोहंती जमशेदपुर वन प्रमंडल की वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी और चाकुलिया वन क्षेत्र के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने गोटाशिला मंदिर का जायजा लिया. ज्ञात हो कि इस पहाड़ पर प्रत्येक वर्ष आषाढ़ महीना में पूजा पहाड़ पूजा होती है. इसमें तीन राज्य के लोग शामिल होते हैं. अच्छी वर्षा और क्षेत्र की खुशहाली के लिए यहां पूजा करने की वर्षों पुरानी परंपरा है. पहाड़ से कुछ दूरी पर स्थित घाघरा गांव के पास घाघ झरना है. यहां की प्राकृतिक छटा दर्शनीय है. गोटाशिला पहाड़ के पास शिव मंदिर है. यह मंदिर चारों ओर से पहाड़ और साल के घने जंगलों से घिरा है. इस बारे में विधायक ने बताया की इस दर्शनीय स्थान का धार्मिक महत्व है एवं यहाँ की प्राकृतिक संरचना मनोहारी है . इसलिए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल की गयी है . इस स्थान के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो जाने से स्थानीय लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही बाहर के प्रदेशों से आये लोग झारखण्ड की कला एवं संस्कृतियों से भी परिचित हो सकेंगे. इसलिए इस दिशा में जल्द से जल्द पहल कर इसे विकसित करने की दिशा में कार्य किया जायगा .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी