चाकुलिया: केरुकोचा रोड पर धान लदा पिकअप वैन पलटा 4 घायल एक गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया-केरुकोचा मुख्य सड़क पर गुरुवार को बड़ामारा जंगल के समीप धान से लदा पिकअप वैन पलट गया जिससे 4 मजदूर घायल हो गए. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार केरुकोचा से धान लेकर पिकअप वैन चाकुलिया आ रहा था. इसी दौरान पिकअप वैन में सभी मजदूर पीछे ध्यान लगा बोरी के ऊपर बैठा था. पिकअप बैन अनियंत्रित होने के दरमियान सभी मजदूर सड़क पर कूद गए और वाहन पलट गया.

इससे वाहन चालक को  आंशिक चोट आई है. स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. घायल मजदूरों में मौरबेड़ा के नागा मुंडा (50) नामक मजदूर की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. घायल तीन मजदूर मौरबेड़ा के पोल्टु टूडू (25), गुरबा मुंडा (36) और नागानल कॉलोनी के स्वपन नाथ (40) का इलाज कर छोड़ दिया.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी