चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली पंचायत स्थित कुचियाशोली प्राथमिक विद्यालय में दो कमरा निर्माण और चंदनपुर पंचायत के पुखुरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में दो कमरा निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने नारियल फोड़कर किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि यहां के शिक्षकों और ग्रामीणों ने भवन निर्माण करवाने की मांग की थी. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए दोनो स्कूल में दो कमरा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य धारित्री महतो, सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, झामुमो नेता बलराम महतो, मुखिया दशरथ मुर्मू, मुखिया दमयंती मुर्मू, जगन्नाथ महतो, निर्मल महतो, अमर हांसदा, गणेश मुर्मू, तृप्ति महतो, सुपाई हांसदा, धीरेन पातर, बापी नंदी, सुनील हांसदा, पिटला दास, जयदेव दास, गाबला दत्त, पुखूरिया गांव में पंचायत समिति सदस्य सावना मांडी, विजय गोस्वामी, दखिन किस्कू, मनोरंजन महतो, बादल महतो आदि उपस्थित थे.










