चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानन्द आईटीआई कॉलेज परिसर में एनसीवीटी भारत सरकार के नियमानुसार प्रति वर्ष 150 घंटे में ओन द जॉब ट्रेनिंग के मुताबिक एक प्रोजेक्ट तैयार करना होता है. इसी सिलेबस को फोलो करते हुए प्रशिक्षण अधिकारी संजीत राउत के नेतृत्व में फीटर और वेल्डर ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों ने मिलकर अत्याधुनिक मेडिकल स्ट्रेचर का निर्माण किया. इसका उद्घाटन शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव और थाना प्रभारी वरुण यादव के कर कमलों से किया गया. इस दौरान छात्रों ने बताया की इस मेडिकल स्ट्रेचर में अपातकालीन ऑक्सीजन सिलेन्डर (4.5 kg) रखने का भी व्यवस्था किया है. स्ट्रेचर में चार व्हील लगा हुआ है जिसेस एक स्थान से दूसरे स्थान तक पेसेन्ट को बहुत ही आसानी से पहुंचाया जा सकता है. सभी व्हील को लॉकिंग करने की व्यवस्था है. साथ ही उसमें ड्रायर का व्यवस्था है जिसमें मरीज अपना दवाई, दस्तावेज आदि रख सकते हैं और बायें तरफ एक ट्रे बनाया गया है जिससे मरीज बेड पर बैठ कर खाना भी खा सकता हैं. मरीज की सुविधा को देखते हुए स्ट्रेचर का ऐसा रूप बनाया गया है. इसमें मरीज स्ट्रेचर को 80/45/35 डिग्री तक फोल्ड कर आराम कर सकता हैं. साथ ही इस स्ट्रेचर को मरीज चेयर के रूप में भी प्रयोग कर सकता है. इस संबध में संस्थान के प्राचार्य तरुणे कुमार मोहन्ती से इस विषय पर पर पूछने पर उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रोजेक से छात्रों की आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है. इस प्रोजेट को बनाने में मात्र 5,000 रुपए का खर्ची आया है. उन्होंने कहा की आगे भी हम इस तरह के प्रोजेक्ट तैयार करते रहेंगे. इस प्रोजेक्ट को बनाने में मुख्य रूप से अभिषेक सेनापति, समिरन कुंडू, मेघराय मुर्मू, धनंजय मार्डी, रामदास मुर्मू, दुखू हाँसदा, राजकुमार शर्मा, प्रेम गोस्वामी आदि ने महत्वपूर्ण भुमिका निभाई और उनके साथ-साथ ट्रेड के सभी विद्यार्थियों ने सहयोग किया. इसे बनाने में छात्रों ने मात्र 6 दिनों का समय लगाया है. इस मौके पर कॉलेज के प्रशिक्षक विजुष पात्र, मनोज बेरा, राजन पाल, सुब्रत पानिग्राहि, नृपेन्द्र महतो, शुक्ला मोहन्ती, दीपक नायक आदि उपस्थित थे.










