बहरागोड़ा में पकडाया साइकिल चोर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के कापाड़िया गांव निवासी मनोज दास (31) को साइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार बहरागोड़ा मुख्य बाजार के चित्त रंजन राय का पुत्र ट्यूशन पढ़ रहा था. उसी दरम्यान मनोज दास ट्यूशन पढने वाले स्थान से साइकिल चोरी करके भागा था. इसके  बाद मामला थाना पहुंचा जांच के क्रम में मनोज दास का नाम सामने आया . जिसके बाद कारवाई करते हुए  बहरागोड़ा थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने मनोज दास को गिरफ्तार कर लिया. थाना में उसके  ऊपर कांड संख्या 32/23, 379/411 भा द वी के तहत मामला  दर्ज कर मनोज दास को जेल भेज दिया गया . विदित हो कि पिछले दिनों साइकिल चोरी के आरोप में मनोज दास जेल जा चुका है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी