बहरागोड़ा प्रखंड के ओलदा गोहोलामुड़ा में मंगलवार से तीन दिवसीय काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम जागरण के साथ शुरू. मंगलवार सुबह यज्ञ कुंडल निर्माण, गर्भाधान व बीज रोपण किया गया. तथा मंगलवार शाम को जागरण कार्यक्रम में शांतिपाठ, पुण्याहवाचन, यंत्र प्रतिष्ठा, महाकुम्भ चक्राब्ज मंडल आराधना, सर्वतोभद्र मंडल आराधना, हवन पूर्णाहुति, प्राण प्रतिष्ठा, प्रथम आराधना, तीर्थ प्रसाद गोष्ठी, विद्वत सम्मान और आशीर्वचन आदि कार्यक्रम का आयोजन करके शुरुआत की गई. जिसमें दर्जनों की संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया. कमेटी के द्वारा बताया गया कि मंगलवार को पुरी से पांच पांडा तथा बहरागोड़ा के गुहापाल से दो पांडा पूजा करने के लिए यज्ञ स्थल में पहुंच चुके हैं. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ओलदा गोहोलामुड़ा शिब कमेटी के सारे सदस्य जुटे हुए हैं.

कल 21 जून का कार्यक्रम:-
सुबह 7 बजे कलर्स उत्तलन,9 बजे
पश्चिम बंगाल के भमाल स्थित स्वर्ण रेखा नदी से 108 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा,12 बजे सूर्य पूजा, गो पूजा,1 बजे घट मंडल सह सर्वो देवी पूजा,2 बजे अग्नि स्थापन,3 बजे प्राण प्रतिष्ठा,4 बजे 16 प्रकार का पूजा के साथ शिव मंदिर में गर्भगृह स्थापन ,शाम 5 बजे पुष्पांजलि आयोजित करके प्रसाद वितरण. देर रात में भजन संध्या आयोजित की जाएगी.










