चालुनिया पंचायत से निकली भगवान् जगन्नाथ की रथ यात्रा किया गाँव का भ्रमण गए मौसी बाड़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जोड़ाम गांव स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम से मंगलवार को कीर्तन मंडलियों के साथ भव्य रथ यात्रा निकाली गई. रथ यात्रा के पूर्व मंदिर में स्थापित, कृष्ण, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा अर्चना की गई. पूजा के पश्चात लोगों ने तीनों भाई बहन को गोद में उठाकर रथ पर बैठाया. इस दौरान लोगों ने रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा की और सड़क पर झाडू लगाए. रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर से निकल कर मंदिर के नीचे से घूमाकर तीनों भाई बहन को मौसीबाड़ी आश्रम के भवानी मंदिर में पहुंचाया गया. रथ यात्रा में शामिल लोग प्रभु जगन्नाथ की जयकारा लगा रहे थे. रथ यात्रा के पूर्व आश्रम परिसर में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर आनंद ब्रह्मचारी, रवि झुनझुनवाला, सुभाष महतो, नंद गोपाल महतो, काजल महतो, तामल महतो, कृष्ण चंद्र महतो आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी