वज्रपात से मृत व्यक्ति के घर पहुंचे विधायक समीर संवेदना व्यक्त कर निजी स्तर से किया आर्थिक सहयोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखण्ड के लोधाशोली पंचायत के कोलबादिया गाँव के सोबेडिह टोला निवासी बाउरी दास गोप 56 वर्षीय का अपने खेत मे बैल चराने के दौरान भारी वज्रपात ठनका गिरने से निधन हो गया है. इसकी खबर पाकर विधायक समीर मोहंती उनके आवास पहुँच शोकाकुल परिजनों से मिल. साथ ही दुख की इस घड़ी को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना किया. इस दौरान विधायक ने परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया. कानुनी सारी ओपचारिकताओं को पूर्ण कर पोस्टमार्टम  के लिए भेजा गया. विधायक ने मृतक के परिजनों को 5000 हजार रुपये आर्थिक सहयोग निजी स्तर से किया और जल्द ही सरकारी मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया. इस मौके पर प्रमुख धनंजय करुणामय, बलराम महतो, घनश्याम महतो, शिवचरण हाँसदा, मुन्ना होता, समीर दास,राम मुर्मू, ठाकुर दास गोप, पूर्ण चंद्र शीट आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी