चतरा के अनगड़ा गांव के पास पुलिस व टीपीसी उग्रवादियों में मुठभेड़, हथियार छोड़ भागे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चतरा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र अनगड़ा गांव के पास पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। कुछ घंटों तक चली  यह मुठभेड़ टीपीसी उग्रवादी संगठन के रीजनल कमांडर 15 लाख इनामी आक्रमण गंझू के दस्ते के साथ हुई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद  बरामद किया हैं।

एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कमांडर आक्रमण गंझू अपने दस्ते के साथ अनगड़ा गांव के पास जमा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा हैं। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस जैसे ही गांव के पास पहुंची तो उग्रवादियों ने पुलिस बल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के जवानों ने भी फायरिंग की। काफी देर तक दोनों ओर से फायरिंग होने के बाद पुलिस को भारी पड़ता देख आक्रमण गंझू समेत अन्य उग्रवादी हथियार छोड़कर वहां से भाग निकले। उग्रवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैl

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी