जमशेदपुर : आमजनों से मिले उपायुक्त, शिकायतों पर लिया संज्ञान कुछ का किया ऑन स्पॉट समाधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा कार्यालय कक्ष में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना गया । दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा, आवासीय भवन के बेसमेंट में व्यवसायिक उपयोग, जमीन अधिग्रहण के पश्चात लंबित मुआवजा भुगतान जिसपर भू अर्जन कार्यालय से अधतन रिपोर्ट मांगा गया। एक फरियादी ने महुआ दारू बेचने वालों की शिकायत की जिसके कारण आये दिन मारपीट की स्थिति, महिलाओं से अभद्रता की जाती है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा इस पर तत्काल सहायक आयुक्त उत्पाद को उक्त स्थान पर नियमित छापेमारी कर दारू बिक्री के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का निदेश दिया गया। जमीन पर दखल दिलाने, भाई बहनों में संपत्ति का बंटवारा होने के बावजूद विवाद खड़ा करने सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर आये फरियादियों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी बातें रखी।

इस दौरान कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान मौके पर सम्बंधित विभागीय पदाधिकारी को बुलाकर किया गया, कई अन्य आवेदन जिनमें जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई किये जाने की  आवश्यकता थी, सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध रूप से यथोचित कार्रवाई करते हुए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय को अधतन प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया गया। कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात कर समाजहित में उनकी संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी जिसपर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा उनसे समाज हित में परोपकार के कार्य को आगे बढाने की शुभकामनाएं दी गयी।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी