युवा भाजपा नेता रोहित राकेश सिंह ने सांसद महारत्न चुने जाने पर सांसद को दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : वरिष्ठ भाजपा युवा नेता रोहित राकेश सिंह ने जमशेदपुर लोकसभा से सांसद विद्युत् वरन महतो को सांसद महारत्न पुरस्कार के लिए चयनित होने पर अपनी बधाई प्रेषित की है .

रोहित राकेश सिंह ने कहा की जमशेदपुर के सांसद विद्युत् वरन महतो न केवल एक कुशल राजनेता बल्कि जनता के सुख दुःख में हमेशा व्यक्तिगत रूप से शामिल होने वाले नेता हैं . जो वास्तविक जीवन में जनता के लिए जनता के हित में काम करते है . इसके पहले वे सांसद रत्न पुरस्कार पा चुके हैं. अब सांसद महारत्न पुरस्कार के लिए उनका दोबारा चयनित होना इस बात का संकेत है की उनका जनता से जुड़ाव और लोकप्रियता न केवल जमशेदपुर में बल्कि देश भर के सांसदों के बीच शिखर पर है . उन्होंने आशा व्यक्त किया की आने वाले दिनों में विद्युत् वरन महतो फिर से जमशेदपुर लोकसभा का संसद में प्रतिनिधित्व करेंगे .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी