बालू के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई,अवैध बालू लदे दो हाईवा जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा – बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ चाईबासा के मुफसील थाना पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाईवा को जब्त किया गया है, मिली जानकारी के अनुसार,इन दिनों पुरे जिले मे बालू का अवैध खनन चल रहा है, जहाँ ऊँची कीमतों पर बालू बेचकर बालू माफिया माला – माल हो रहे हैं,

अवैध बालू लदे दो हाईवा के चालक भी गिरफ्तार

इस संबंध मे जानकारी देते हुए मुफसील थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बालू के अवैध खनन व परिवहन के लगातार कार्रवाई की जा रही है,उन्होंने बताया कि जब्त दोनों हाईवा को मुफसील थाना क्षेत्र के पूर्णिया गांव के पास पकड़ा गया है, दोनों वाहनो मे तांतनगर ओपी क्षेत्र से बालू लादकर सरायकेला खरसावां जिले मे स्थित चालियामा की और ले जाया जा रहा था,उन्होंने  यह भी बताया कि इस दौरान दोनों वाहन के चालकों को भी पकड़ा गया है तथा आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को सूचित किया जायेगा !

जब्त दोनों हाईवा युद्धजीत गिरी के नाम से निबंधित :-

मुफसील थाना की इस कार्रवाई मे दो हाईवा को जब्त किया गया है, जिनका नंबर JH06T-5228 और JH06R-9309 है,जो कि किसी युद्धजीत गिरी नामक व्यक्ति के नाम से परिवहन विभाग मे निबंधित है !

जब्त हाईवा मालिक बालू माफिया राजू गिरी का पार्टनर :-

सूत्र के मुतावीक इस कार्रवाई मे जब्त हाईवा का मालिक युद्धजीत गिरी है, जो कि बालू माफिया राजू गिरी का पार्टनर बताया जा रहा है,  इन दोनों  की मिलीभगत और जिला खनन विभाग व कुछ भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के रहमो करम से इलीगाड़ा बालू घाट मे बालू  का अवैध खनन कर रहा है,और तांतनगर ओपी क्षेत्र मे बालू का भंडारण भी कर रहा है !

और पढ़ें

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’