चाईबासा :- तांतनगर थाना क्षेत्र से हो रहे बालू चोरी की घटना को तांत नगर अंचल के अंचल अधिकारी पवन आशीष लकड़ा ने गंभीरता से लिया है,एवं बालू माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की बात कही है,उन्होंने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र मे अवैध कारोबार को फलने-फूलने नहीं दिया जायेगा,उन्होंने दबी जुबान से स्वीकार किया कि बगैर सरकारी सरक्षण के कोई बालू माफिया नदी मे दिन-दहाड़े बालू खनन करने का हिम्मत जुटा नहीं पायेगा,साथ ही उन्होंने भारी मन से यह भी कहा कि अवैध बालू खनन के विरुद्ध कार्रवाई मे तांतनगर पुलिस के द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता है,उल्टे अज्ञात श्रोतों के माध्यम से छापेमारी की अग्रिम जानकारी बालू तशकरों तक पहुँच जाती है,जिसके चलते खाली हाथ लौटना पड़ता है, अंचल अधिकारी पवन आशीष लकड़ा ने कहा कि रांगो पुलिया एवं आस पास के क्षेत्रों मे अवैध रूप से भंडारण किये गए बालू को जब्त करने के साथ ही साथ जमीन मालिक के विरुद्ध भी कार्रवाई किया जायेगा !
दिन दहाड़े बालू के अवैध खनन के सवाल पर तांत नगर थाना प्रभारी पियूष नाग की चुप्पी
पुरे मामले मे तांतनगर थाना प्रभारी की चुप्पी,संदेह के घेरे मे थाना प्रभारी पियूष नाग की भूमिका :-
इस संबंध मे तांतनगर थाना प्रभारी पियूष नाग से पूछे जाने पर उनकी भूमिका संदेह के घेरे मे नजर आने लगा है, दिन-दहाड़े खुले आम तांतनगर थाना क्षेत्र मे अवैध खनन के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध लिया,ऐसे मे बड़ा सवाल यह भी उठता है कि क्या बालू माफिया राजू गिरी के साथ उनके मधुर संबंध है, एवं विगत दिनों मे अवैध बालू से लदे दो ट्रेक्टर को उनके द्वारा जब्त करने की कार्रवाई केवल मात्र आई वाश था ?
सूत्र के अनुसार विगत रात मे तांतनगर थाना क्षेत्र मे प्रशासन की एक टीम ने सबसे पहले दोनों हाइवा को पकड़ा और छोड़ा दिया,बताया जाता है की इसे लेकर वाहन मालिक को रात मे ही अपनी जेबें ढीली करनी पड़ी और बाद मे मुफसील थाना पुलिस के द्वारा पूर्णिया चौक के पास अवैध बालू से लदे उन्ही दोनों हाइवा को पकड लिया गया !
रांगो पुलिया के पास स्टॉक बालू को जल्दबाजी मे शिफ्ट करने की कवायत मे जुटा बालू माफिया :-
जिला उपायुक्त के निर्देश पर बालू के अवैध खनन के विरुद्ध दबिश बढ़ाई गई है, जिसके बाद से बालू माफिया राजू गिरी ने तांतनगर थाना क्षेत्र मे स्थित रांगों पुलिया के समीप भारी मात्रा मे स्टॉक किए गये बालू को अन्यत्र शिफ्ट करने मे लगा हूआ है, इसके लिए रांगो गांव मे ही अपने JCB मशीन तैनात कर रखा है, जिसके सहारे रात मे बालू लोडिंग करने के काले कारनामो को अंजाम डेता है ! ज्ञात हो इसी स्थान से दो हाईवा मे लोडिंग कर ले जा रहे अवैध बालू को मुफसील थाना पुलिस ने जब्त किया !
रांगो गांव मे खड़ी बालू माफिया राजू गिरी की JCB मशीन और स्टॉक बालू