मुसाबनी प्रखंड कार्यालय के सामने आजसू पार्टी का धरना- प्रदर्शन, बीडीओ को नौ सूत्री मांग-पत्र सौंपा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुसाबनी प्रखंड कार्यालय के सामने मंगलवार को आजसू पार्टी द्वारा अपनी नौ सूत्री मांगो को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया.

इस धरना -प्रदर्शन को आजसू पार्टी के जिला सचिव बुद्धेश्वर मुर्मू ने संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है. स्थानीय नीति, बेरोजगारी भत्ता, नौकरी देने जैसे चुनावी वादे केवल वादे बनकर रह गए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में अफसरशाही हावी हो गई है, अफसर बेलगाम हो गए हैं. खनिज संपदा को लूटा जा रहा है. आजसू पार्टी द्वारा उपायुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया जिसमे प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सुधार व ओटीएस योजना को फिर से चालू करने, किसानों को वर्ष 2022-23 के धान अधिप्राप्ति राशि का द्वितीय किस्त का भुगतान अविलंब करने, मनरेगा योजना में लूट खसोट बंद करने, किसानों को केसीसी ऋण माफी योजना में वंचित लाभुकों को लाभ देने , मुसाबनी से बागजांता माइंस तक जानेवाले अति जर्जर सड़क का निर्माण करने, एचसीएल/आईसीसी के बंद माइंस को जल्द से जल्द चालू करने, प्रखंड के गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को चालू करने, पंचायतों को पूर्ण अधिकार देने संबंधी मांग शामिल हैं. इस अवसर पर रवि सिंह, दीपक सिंह, राकेश मुर्मू, बिरेन सामंत, ओमियो महतो, चंदन कुमार, पीरू बेरा, मनसा राम खंडाईत, घासीराम सोरेन, धानी माहली, अर्चना दास आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी