घाटशिला : मोऊभण्डार कम्पनी में कार्यरत अस्थाई मजदूरों ने कम्पनी गेट में झारखण्ड श्रमिक संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष काजल डॉन की अध्यक्षता में एक बैठक की . इस बैठक में मजदूरों को बताया गया की झारखंड श्रमिक संघ के प्रयास से 10 जुलाई तक अस्थाई मजदूरों का गेट पास बनाने के लिए सत्यापन का कार्य समाप्त हो चूका है. काजल डॉन ने कहा कि प्रबंधन द्वारा कहा गया था कि 13 से 14 जुलाई तक सभी मजदूरों को गेटपास उपलब्ध करवा दिया जाएगा और 15 जुलाई से काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने बताया की कम्पनी प्रबंधन ने सत्यापन का कार्य समय अवधि के अंदर पूरा कर लिया है उम्मीद है कि 15 जुलाई से कार्य शुरू हो जाएगा. इसके लिए सभी मजदूरों ने विधायक रामदास सोरेन एवं कम्पनी प्रबंधन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. बैठक में झारखंड श्रमिक संघ के सचिव फेबियन तिर्की, कोषाध्यक्ष कमल दास, संगठन सचिव मृत्युंजय यादव, हिमालय बागती, अनिल रेवानी, दिल बहादुर, विकास पांडा सहित काफी संख्या में अस्थाई मजदूर शामिल थे.










