बांग्ला भाषा -भाषी उन्नयन समिति ने घाटशिला में सांसद विद्युत् को किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला : झारखण्ड  बांग्ला भाषा -भाषी  उन्नयन समिति ने बांग्ला भाषा के प्रचार -प्रसार में जमशेदपुर के सांसद विद्युत् वरन महतो के अहम् योगदान के लिए उन्हें घाटशिला स्थित गौरीकुंज में सम्मानित किया . इस मौके पर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर तथा शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया .

इस मौके पर झारखंड बांग्ला भाषा -भाषी  उन्नयन समिति की ओर से सांसद का अभिनन्दन करते हुए सामजसेवी काबू दत्ता ने कहा की बांग्ला भाषा के प्रचार -प्रसार में सासद विद्युत् वरन महतो का अहम् योगदान है . विगत दिनों चकुलिये से लेकर राज्य के कई रेलवे स्टेशनों से बांग्ला भाषा में लिखे गए नामो को मिटा दिया गया था . सांसद ने रेल मंत्री से मिलकर उन्हें इस बात से अवगत करवया जिसके बाद सभी स्टेशनों में पुनः बांग्ला भाषा में नाम लिखा जा रहा है . इसके लिए सांसद धन्यवाद के पात्र हैं .

इस मौके पर गौरी कुञ्ज उन्नयन समिति के तापस चटर्जी , अचिंतम  गुप्ता , दिनेश साव , चित्तो दास सहित बांग्ला समाज  के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे .

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी