जमशेदपुर : सिदगोड़ा में बाइकर ने साइकिल सवार महिला को टक्कर मारकर किया घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर शहर में बाइकर्स गैंग का कहर चरम पर है. आये दिन बढती सड़क दुर्घटना से भी इनकी सक्रियता में कोई कमी नहीं है. ट्रैफिक पुलिस इन्हें रोकने की बजाये चलान काटने में व्यस्त है .ताजा घटना में सिदगोड़ा थाना अंतर्गत रोड नंबर 28 में मंगलवार को साइकिल से जा रही राखी तापे को रैश ड्राइविंग कर रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी. जबतक आस -पास के ओग कुछ समझ पाते बाइक सवार तेजी से बाइक भगाते हुए नौ दो ग्यारह हो गया.  स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवती को सड़क से उठा कर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सको ने उसका उसका प्राथमिक उपचार  किया. घटना के संबंध में भुक्तभोगी महिला  ने बताया कि वह दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करती है. वह अपने पति सन्नी तापे के साथ अपने ठेकेदार से मजदूरी के पैसे  लेने के लिए जा रही थी. तभी रोड नंबर 28 के पास पीछे से एक बाइक तेजी से आई और उन्हें टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया . टक्कर के बाद वह जमीन पर गिर गई और मौका पाकर बाइक सवार वहां से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. उसके दोनों पैरों में चोट आई है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी