भाजपा नेता वर्धमान गुप्ता ने जरूरतमंद महिला की बेटी की शादी में किया आर्थिक मदद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता वर्धमान गुप्ता ने ईचड़ा निवासी जरूरतमंद महिला की बेटी की शादी में आर्थिक मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है . जादूगोड़ा के उत्तरी ईचड़ा पंचायत अंतर्गत ईचड़ा गाँव की रहनेवाली महिला चांदना मंडल के पति की मौत हो चुकी थी . जिसके बाद पूरे परिवार को चलाने की जिम्मेदारी अकेली महिला चांदना मंडल के कन्धों पर ही है . वह दैनिक मजदूरी करके अपने परिवार का किसी तरह से पेट पाल रही है . हाल के ही दिनों में उसकी बेटी की शादी आसनबनी गाँव में तय हुई . जिसके बाद विवाह के आयोजन में आर्थिक परेशानी आड़े आ रही थी . इस बात की खबर भाजपा कार्यकर्त्ता रवि दास ने भाजपा नेता वर्धमान गुप्ता को दी जिसके बाद . वर्धमान गुप्ता ने आर्थिक रूप से कमजोर महिला चांदना मंडल के घर पहुँच कर उन्हें आर्थिक मदद और अन्य जरुरत का सामान उपलब्ध करवाया .

इस मौके पर उनके साथ भाजपा कार्यकर्त्ता सागर कर्मकार ,संतोष चौधरी , सौरव सिंह , दीप कर्मकार , रवि भूमिज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे .

और पढ़ें