जमशेदपुर : साकची में 11 पुडिया ब्राउन शुगर के साथ एक धराया टाइगर मोबाइल के जवानों ने पकड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर के साकची स्थित आहार होटल के पीछे गली में टाइगर मोबाइल के जवानों ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ धर दबोचा. जब पकडाए गए युवक की तलाशी ली गयी तो उसके पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को टाइगर मोबाइल का जवान सलमान साकची क्षेत्र में अपनी नियमित गश्ती पर था तभी उसे किसी ने फोन कर सूचना दी की कुछ संदिग्ध युवक साक्ची स्थित आहार होटल के पीछे वाली गली में जमा हैं. इसके बाद जब सलमान गली में पहुंचा तो उसे देखकर सभी लोग भागने लगे इसी दौरान खदेड़कर एक युवक को पकड़ा गया और उसकी तलाशी ली गयी जिसके बाद से उसके पॉकेट से 11 पुडिया ब्राउन शुगर बरामद किया गया . पकडे गए युवक को साकची थाना के हवाले कर दिया गया है . जहाँ उससे पूछताछ चल रही है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी