ब्रेकिंग : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी कुख्यात अमन सिंह की जेल में गोली मारकर हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धनबाद  : आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर अमन सिंह को धनबाद जेल के अंदर गोली मार कर हत्या कर दी गयी। उसे तीन गोली मारी गयी है। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के मामले में जेल में बंद था। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद डीसी, एसएसपी समेत तमाम आलाधिकारी जेल पहुंचे और मामले की छानबीन कर रहे हैं।
बता दें कि एक दिन पहले ही शनिवार को रंगदारी के एक अन्य मामले में अदालत ने अमन सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी करने का आदेश दिया था। धनबाद पुलिस अमन सिंह के खिलाफ लगाये गये आरोपों को अदालत में प्रमाणित करने में विफल रही थी। जिस वजह से कोर्ट ने उसे रिहा कर दिया। बता दें कि इससे पूर्व भी पुलिस कई मामलों में अमन सिंह के खिलाफ कोई ठोस सबूत अदालत में प्रस्तुत नहीं कर सकी, जिससे अमन सिंह कई मामलों में बाइज्जत रिहा हो गया। अमन सिंह फिलहाल पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या एवं आपराधिक मामलों में जेल में बंद था।
अमन सिंह व जेल में बैठकर रंगदारी वसूलने के अलावा सुपारी किलिंग भी करवाता था। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने मिर्जापुर जेल के बाहर से मई, 2021 में अमन सिंह को गिरफ्तार कर धनबाद पुलिस को सौंपा था। अमन सिंह गैंग ने गुजरात वालसाड के बीजेपी नेता शैलेश पटेल की हत्या भी करवाई।

Leave a Comment

और पढ़ें