चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत स्थित पोड़ामोहाली शाखा में हिंदुस्तान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को बुद्ध जयंती मनाई गई. इस दौरान संस्थान के संस्थापक सरोज कुमार बेरा ने गौतम बुद्ध की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने सभी को बताया गया कि स्वयं भगवान् बुद्ध किस प्रकार अपना राजसी विलासिता से पूर्ण जीवन को छोड़कर मानव के कल्याण के लिए निकल पड़े थे. शाखा के शाखा प्रबंधक नारायण महतो ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. उसके उपरांत बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया. इस मौके पर प्रसनजीत महतो, कल्याणी महतो एवं बच्चे मौजूद थे.










