चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के सिद्धू कानू कॉलोनी में शुक्रवार को पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती मनाई गई. इस अवसर पर सभी आदिवासी महिला एवं पुरुषों ने पंडित रघुनाथ मुर्मू के चित्र पर पूजा अर्चना के साथ-साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री से सम्मानित जमुना टुडू ने भाग लिया. उन्होंने अपने संबोधन में पंडित रघुनाथ मुर्मू की जीवनी के बारे में प्रकाश डाला. उन्होंने बताया की पंडित रघुनाथ मुर्मू आदिवासी ओल चिकी लेखक के साथ-साथ एक सामाजिक महापुरुष भी थे. प्रत्येक वर्ष 5 मई पूर्णिमा के दिन उनकी जन्म जयंती मनाई जाती है. इस मौके पर जोबा कुसुम सोरेन, नेहा झा, मुनि हांसदा, सरोला मुर्मू, फुलकुमारी सोरेन, रायमुनि मुर्मू, बीमला सोरेन, सुकुर मुनि हांसदा जोगा रानी मांडी, सुवाली टुडू, पाली भास्कर, गुना भास्कर, सोनिया बास्के, सुंदरानी बास्के, राधानाथ भास्कर, मानिक टुडू, राम चंद्र सोरेन, संजीव मुर्मू, मानसिंह टुडू, दीपक हेंब्रम, साधु मुर्मू आदि उपस्थित थे.










