चाकुलिया – धालभूमगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा दो गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया- धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर रविवार को सुनसुनिया के समीप छोटा हाथी पलट जाने से दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार (छोटा हाथी) वाहन संख्या जेएच 05 बीएच 5100 चाकुलिया से धालभूमगढ़ की ओर जा रहा था. इस दौरान ट्रेलर को साइड देते के क्रम में वाहन पलट गया. वाहन के पलटने से सुजीत साव 25 पाडुदा निवासी का सिर पर गहरी चोट ओर एक हाथ टूट गया और बाबू नमाता 35 नरसिंहगढ़ निवासी के एक हाथ का नस कट गया.

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया. जहां डाक्टरों की टीम ने दोनो का प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. जानकारी के मुताबिक छोटा हाथी नगर पंचायत स्थित टाउन हॉल में टेंट का सामान खाली कर वापस धालभुमगढ़ जा रहा था.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी