चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बाजपेय नगर निवासी पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल से परीक्षा देने वाली श्रेया सोनगिरी का झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में स्टेट टॉपर बनने से विद्यार्थियों में काफी हर्ष है. इस दौरान बुधवार को आनंद मार्ग विद्यालय की कक्षा दशम के सभी छात्र-छात्राएं उसको बधाई देने उसके घर पहुंचे. इस दरमियान सभी विद्यार्थियों ने स्टेट कब बना श्रेया सोनगिरी से मुलाकात कर उसे बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. विदित हो कि आनंद मार्ग विद्यालय के मैट्रिक परीक्षा में कुल 51 विद्यार्थी शामिल हुए थे. श्रेया सोनगिरी के स्टेट टॉपर बनने से उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो, सुमन साव, नवीन कुमार महतो आदि उपस्थित थे.










