झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बाजपेई नगर निवासी स्टेट टॉपर श्रेया सोनगिरी और प्रथम श्रेणी से मैट्रिक पास करने वाली दामिनी सबर के आवास पहुंचकर बुधवार को डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सम्मानित किया. इस दौरान डॉ गोस्वामी ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही श्रेया सोनगिरी के माता-पिता को भी आभार व्यक्त किया. दामिनी सबर की मां को भी उन्होंने शुभकामाएं एवं बधाई दी. इस दौरान पद्मश्री जमुना टुडू ने भी दोनों छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य के साथ-साथ बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है की सामान्य परिवार में पली श्रेया सोनगिरी ने 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी प्रतिभाशाली होते हैं अगर उन्हें अवसर मिल जाए तो वह समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरते है. इस अवसर पर उप प्रमुख कविता साव, शंभूनाथ मल्लिक, साधन मल्लिक, टुलु साव, देवाशीष मंडल, मानसिंह टुडू, परिमल दास आदि उपस्थित थे.











