चाकुलिया के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है l ताजा घटना में चाकुलिया प्रखंड की सापधोरा गांव में आज सुबह हाथी के हमले से एक ग्रामीण 45 वर्षीय मोतीलाल महतो घायल हो गया । घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार करने के लिए ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस से सुबह ही चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकितसकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया l घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5.30 बजे मोतीलाल महतो अपने खेत में काम करने जा रहे थे, अचानक उस पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया । जिसमें उसका हाथ टूट गया।
ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में हाथियों का उपद्रव बढ़ गया है और करीब 90-100 की संक्या में जंगली क्षेत्र में विचरण कर रहे है। हाथियों के आने से ग्रामीण काफी भयभीत है और हाथियों के आतंक से ग्रामीण तथा विद्यालय के बच्चे घर में कैद है। हाथियों को भागने की दिशा में वन विभाग के पदाधिकारी दिग्विजय सिंह और वन कर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। मगर उनके प्रयास से कुछ ख़ास असर होता नहीं दिख रहा है l










