घाटशिला शहर में पिछले 2 सालों से अधिक समय से शहर के एटीएम सेवा रात में बंद रहने के कारण घाटशिला की जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था । घाटशिला में शाम होते ही शहर के सभी एटीएम बंद हो जाती है। जिसमें किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों को नगद की आवश्यकता पड़ सकती है। रात्रि समय में एटीएम सेवा बंद रहने के कारण किसी भी व्यक्ति को मेडिकल इमरजेंसी पड़ने पर भी एटीएम सेवा उपलब्ध नहीं रहता है । जिसके चलते लोग एटीएम सेवा से वंचित रहते हैं । लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । जबकि बैंकों की एटीएम सेवा 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था के साथ खुला रहना चाहिए । स्थानीय लोगों ने इस समस्या से भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन को अवगत करवाया l उन्होंने तुरंत इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए घाटशिला की जनता के साथ मिलकर एक संयुक्त हस्ताक्षर अभियान चलाकर एक 10 सदस्यीय टीम के साथ घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में जाकर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष ज्ञापन सौंपा ।
अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने समस्या के बारे में गंभीरता से सुना और तुरंत दूरभाष पर एलडीएम से बात करके जल्द से जल्द शहर के अधिकतम एटीएम को रात में सुरक्षा व्यवस्था के साथ चालू कराने का निर्देश दिया l इस समस्या के साथ ही साथ घाटशिला शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र बढ़ते गर्मी से पेयजल संकट , पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास जैसे अन्य कई सरकारी महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित लोगों को जल्द से जल्द लाभ मिले इस विषय पर भी अनुमंडल पदाधिकारी से चर्चा हुई । इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य जगन्नाथ कालिंदी, बिनय बेरा, असीम दास, विश्वनाथ दास, निहार दत्ता, रघुवंश प्रसाद मिश्रा, विशाल मिश्रा, मदन टुडू, कुणाल सिंह, उमेश दास, गोपाल दास, दिपेश नामाता, एवं अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे ।










