चाकुलिया के जुगीपाड़ा में आयोजित दो दिवसीय रंकिनी महोत्सव में शामिल हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ० सारंगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के जुगीपाड़ा स्थित रंकिणी मंदिर में रविवार को दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का अंतिम दिन महाप्रसाद वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षड़ंगी शामिल हुए. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षड़ंगी ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की. साथ ही डॉ षड़ंगी ने श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी और चटनी का वितरण कर महाप्रसाद का शुभारंभ किया. इस वार्षिक महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की इस दौरान. पुजारी प्रसन्न पति ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर संपन्न कराई. साथ ही संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर दिनेश सिंह, गोपन परिहारी, पूर्व नगर अध्यक्ष सुमित लोधा, वार्ड पार्षद असगर खान, शंभू नाथ मल्लिक, मिन्हाज अख्तर, अशोक पति, कमेटी के अध्यक्ष समीर नाथ, उपाध्यक्ष गोविंद गोराई, सचिव संजीव दास, सह सचिव मंतोष सीट, कोषाध्यक्ष बलराम दास, गोपाल दास, रोहित पति, असित नाथ, कार्तिक दास, महादेव नाथ, झंटू नाथ, निमाई नाथ, कौशिक कर आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’