घाटशिला एसडीपीओ ने की थाना प्रभारियों संग बैठक , अपराध नियंत्रण के साथ लाटरी और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में अपराध नियंत्रण को लेकर एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस निरीक्षको के साथ बैठक कर कई अपराध नियंत्रण के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. बैठक की जानकारी देते हुए एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न थानों में अपराध नियंत्रण पर चर्चा करते हुए लंबित कांडों का रिव्यू किया गया एवं जल्द से जल्द कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारियों  को निर्देश दिया गया है कि अपने थाना क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दें. अपना सूचना तंत्र मजबूत करें और अपराधियों तक पहुँच कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजें .

उन्होंने बताया कि कई दिनों से जानकारियां मिल रही है की क्षेत्र में गांजा एवं ड्रग्स की चोरी छुपे बिक्री की जा  रही है. पुलिस इस मामले में गंभीर है जल्द ही इन धंधों में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा. इसके अलावा यदि कोई भी लॉटरी बेचते पकड़ा जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में घाटशिला थाना प्रभारी विमल किंडो, गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी, धालभूमगढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार, बहरागोड़ा, बड़शोल, श्यामसुंदरपुर सहित अन्य थाना प्रभारी उपस्थित थे.

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी