चाईबासा एसडीपीओ कार्यालय में परिसर में विधायक निधि से निर्मित पुलिस गेस्ट हाउस सह सामुदायिक भवन का उदघाटन विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सदर चाईबासा एसडीपीओ कार्यालय परिसर में विधायक निधि से नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस सह सामुदायिक भवन का उदघाटन विधायक दीपक बिरुवा और चाईबासा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

इस अवसर पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के आग्रह पर विधायक निधि से गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया. अन्य जिला से पुलिस अधिकारी, कर्मी विभागीय कार्य से चाईबासा आते रहते हैं. ऐसे में उनके लिए ठहरने व आराम करने की सुविधा उपलब्ध होगी. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने भी कहा कि इस भवन से पुलिस कर्मी लाभान्वित होंगे. अक्सर पुलिस कर्मीयों का  कोर्ट में गवाही एवं अधिकारिक कार्यों के लिए चाईबासा आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में बाहर से आने वाले पुलिसकर्मियों को  सुविधा होगी. उन्होंने विधायक को इस निर्माण कार्य के लिए धन्यवाद दिया .  कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने विधायक से आग्रह किया नवनिर्मित गेस्ट हाउस के ऊपर कांफ्रेंस हाल बनाने का अनुरोध किया. इस विधायक दीपक बिरुवा ने इसी वर्ष प्रथम तल पर कांफ्रेंस हाल बनवाने देने की घोषणा की .

इस मौके पर प्रोबेशनरी  आईपीएस पारस राणा, एसडीपीओ दिलीप खालखो, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुधीर कुमार, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र मंसु गोप, सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी पवनचंद्र पाठक के अलावा विधायक प्रतिनिधि घनश्याम दरबारा मुख्य रूप से मौजूद रहे.

उदघाटन कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड पुलिस एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद, सचिव संतोष कुमार राय, संयुक्त सचिव अमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी