भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के हार्डकोर नक्सली किशन केराई को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा -पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना मे विगत दिनांक 8 अक्टूबर 2017 को दर्ज काण्ड सं0-08/2017 के तहत धारा 147/148/149/ 452/302/201 भा०द०वि०, 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट से संबंधित अभियुक्त किशन केराई को पुलिस ने लगभग 6 वर्ष के बाद पकड़ने मे सफलता हासिल कर ली हैं!

प्राप्त जानकारी के अनुसार
12.03.2023 को जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि जेटेया थाना काण्ड सं0-08/2017, दिनांक- 08.10.2017 धारा-147/148/ 149/452/302/201 भा०द०वि०, 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट में फिरार प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भा०क०पा० (माओ) के हथियारबंद दस्ता के सदस्य प्राथमिकी अभियुक्त किसन केराई उर्फ डुकरे केराई उर्फ किसन डुकरे उम्र करीब 22 वर्ष पे0 तुरी केराई, सा०- , थाना- जेटेया थाना क्षेत्र मे पड़ने वाले सुकरीपाड़ा निवासी चाईबासा मे माघे पर्व मनाने अपने घर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी जेटेया के नेतृत्व में एक छापामारी दल के द्वारा अभियुक्त के घर में घेराबन्दी कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में काण्ड में फिरार प्राथमिकी अभियुक्त किसन केराई उर्फ डुकरे को सशस्त्र बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरांत उक्त अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में उग्रवादी दस्ता में रहकर किये गये काण्डों / अपराधों को स्वीकार किया है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसन केराई उर्फ डुकरे केराई उर्फ किसन डुकरे कई काण्डों में फिरार था ।

गिरफ्तार नक्सली का नाम एवं पता :-

किसन केराई उर्फ डुकरे केराई उर्फ किसन डुकरे उम्र करीब 22 वर्ष पे0 तुरी केराई, सा०- सुकरीपाड़ा, थाना- जेटेया, जिला-प०सिंहभूम चाईबासा

गिरफ्तार नक्सली का अपराधिक इतिहास:-

1. गुवा थाना काण्ड सं0-03 / 2016 दि० – 31.01.2016 धारा-147/148/149/341/323/

379 / 435 भा0द0वि0 एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट

2. गुवा थाना काण्ड सं0-02/2017 दि0-07.01.2017 धारा-147/148/149/ 435 भा0द0वि0 एवं

17 सी०एल०ए० एक्ट

3. गुवा थाना काण्ड सं0-27/2017 दि० – 06.09.2017 धारा-147/148/149/307 / 353 भा0द0वि0 25 (1-ए/27/35 आर्म्स एक्ट 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 17 सी०एल०ए० एक्ट एवं 10/13 यू०ए०पी० एक्ट ।

छापामारी दल मे शामिल पुलिस कर्मियों के नाम —-

1. पु०अ०नि० विपिन चन्द्र महतो, थाना प्रभारी जेटेया थाना ।

3. स०अ०नि० विष्णुदेव सिंह, जेटेया थाना ।

4. सैट-56, जेटेया थाना के सशस्त्र बल ।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी