एथलेटिक्स के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए इंडिया प्राइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा फरीदाबाद में भारत गौरव से सम्मानित किये गए श्याम कुमार शर्मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : एथलेटिक्स खेल के राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी अधिकारी,  खेल उद्घोषक , खेल प्रशिक्षक, खेल संयोजक , मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के संयोजक , जिला कमिश्नर  स्काउट , नेटबॉल और लूडो संगठन के जिला उपाध्यक्ष  , खेल शिक्षक , स्काउट मास्टर श्याम शर्मा को बीते महीने फरीदाबाद की संस्था इंडिया प्राइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह के दौरान सामाजिक कार्यों के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पिछले 35 वर्षों से विभिन्न खेलों के उन्नयन के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए वर्ष 2023 के भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया है मौके पर संस्था के द्वारा प्रमाण पत्र, स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके पूर्व में भी श्याम कुमार शर्मा  को खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इनके उपलब्धि के लिए कई खेल संगठनों के पदाधिकारी, अधिकारी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक आरिफ इमाम  ,अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट अवतार सिंह, एस के तोमर , एल एम महंता, साबू जोसेफ , संजीव कुमार (प्रशिक्षक),  खिलाड़ियों , खेलों के तकनीकी अधिकारियों, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी एस पी सिंह, पीपुल्स अकैडमी प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य विद्यालयों के प्राचार्य चंद्र दीप पांडे , पूर्व प्रधानाध्यापक महेंद्र नाथ तिवारी,  जनार्दन गिरी , बीपी यादव, पूर्व शिक्षक डब्लू रहमान,  शिक्षक / शिक्षिकाओं,  खेल शिक्षकों, खेल प्रेमियों, समाजसेवियों ने और जनप्रतिनिधियों बधाई दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें