रामनवमी को लेकर जादूगोड़ा थाना परिसर में मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर आज़ाद की अध्यक्षता में शांति समिति के सदस्यों एवं अखाडा समितियों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी .
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक ने कहा की जुलूस को निर्धारित रूट से सही समय पर ही लेकर जाने की अखाडा समितियों की जिम्मेदारी होगी . किसी भी प्रकार का भड़काऊ भाषण या गाना बजाना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा , सभी अखाडा समितियां वालेंटियर को परिचय -पत्र के साथ जुलूस में तैनात रखेंगी . इसके साथ ही जुलूस के दौरान प्रतिबंधित वस्तुओं का प्रयोग पूरी तरह से वर्जित रहेगा और साथ ही इस बात पर विशेष ध्यान हो की आकस्मिक सेवाओं का मार्ग अवरुद्ध नहीं किया जाये .

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा की किसी भी प्रकार की अशांति फ़ैलाने वाले तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नज़र रहेगी और पकडे जाने पर कड़ी कारवाई की जायगी .
इस बैठक में पुलिस निरीक्षक इंद्रदेव राम , पोटका अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद , मुसाबनी अंचलाधिकारी राजीव कुमार ,पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव अमान कच्छप , मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम , जिला परिषद् हिरण्मय दास ,ग्राम प्रधान जुगल सिंह सरदार , मनोज प्रताप सिंह ,ददन पाण्डेय ,राजेन्द्र यादव ,सपन भकत ,अमित साव ,संतोष वर्मा , गिरीश सिंह , कार्तिक हेम्ब्रम , पार्वती सिंह ,दिनेश सिंह सरदार , राजू मुखी ,समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे .










