बहरागोड़ा के बरसोल मंडल में भाजपा ने निकाली अमृत कलश यात्रा , घर -घर जाकर किया मिट्टी संग्रह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल मंडल द्वारा गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले भव्य अमृत कलश यात्रा निकाला गया. यह अमृत कलश यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा बड़शोल मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल के गोपालपुर, खेडुआ, ब्राह्मणकुंडी, छोटापारूलिया, कुमारडूबी, सांड्रा, खंडामौदा, भूतिया, मानुषमुड़िया, पाथरा आदि गाँवों में अमृत कलश यात्रा आयोजित किया गया. जिससे दिल्ली में बनने वाले अमृत बाटिका के लिए घर- घर जाकर पवित्र मिट्टी संग्रहित किया गया. इस दौरान पार्टी नेताओं के साथ जब कलश लेकर चल रहे थे तो महिलाओं ने शंखध्वनी करते हुए कलश यात्रा का स्वागत किया. विभिन्न स्थानों पर वंदे मातरम् तथा भारत माता की जय के उदघोष के साथ ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं ने अमृत कलश का पूजा- अर्चना किया. अमृत कलश में  फूल, चंदन, चावल तथा तुलसी मंच के माटी देने की होड़ सी लगी हुई थी. इस मौके पर भाजपा नेता रंजित वाला, सुमन कल्याण मंडल, कवि बट्टब्याल, मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र,महामंत्री कमल कांत सिंह,मुखिया माधवी सिंह, सेवक बट्टब्याल, राखोहरी मुखी, मानिक दास, रूपेश सिंह, रामपद सीट, यादव पात्र, अर्णब भुई, राज महापात्र, रामपद सीट, असीम आइच, शत्रुघन धुली, सनत कुमार ओझा, नवनी प्रधान, राम नाथ सिंह, लक्षण घोष, सब्यसाची दास, आशीष मंडल, सुकांत बंद, रिंकू दास, राजेश बेरा, शिबू संतरा, राकेश बारीक, स्वपन बंद आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’