जादूगोड़ा में पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारी ने किया अपने -अपने कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह जादूगोड़ा पुलिस निरीक्षक कार्यालय एवं थाना प्रभारी कार्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया . इस मौके पर सशश्त्र बल के जवानों ने अधिकारीयों के साथ तिरंगा झंडा को सलामी दी .

सबसे पहले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जादूगोड़ा अंचल के पुलिस निरीक्षक कार्यालय में समारोह शुरू हुआ  सशश्त्र बल की सलामी गारद का पुलिस निरीक्षक इंद्र देव राम एवं जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने निरीक्षण किया . इसके बाद पुलिस निरीक्षक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया . सभी लोगों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी और राष्ट्रीय गीत गाया .

इस मौके पर पुलिस निरीक्षक ने कहा की क्षेत्र में अमन -चैन कायम रखना ही पुलिस की हमेशा से प्राथमिकता रही है इसमें आम जनता का भी सहयोग जरुरी है .

इसके बाद जादूगोड़ा थाना परिसर में थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया .

इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा की जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ कम करना पुलिस की प्राथमिकता रही है . काफी हद तक  क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाया जा चूका है . इसके अलावा समय -समय पर सूचना मिलने पर गलत काम करने वालों पर कड़ी कारवाई की जाती है . किसी को भी कोई भी शिकायत हो तो वो सीधे मुझसे मिल सकता है और अपनी बात रख सकता है . आम जनता के सहयोग से ही पुलिस बेहतर रिजल्ट दे सकती है .

इस अवसर पर पुलिस अवर निरीक्षक सकलदेव महतो , दीपेश कुमार , मानवाधिकार कार्यकर्त्ता राधा चटर्जी ,पार्वती सिंह ,युवा समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल , वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश सिंह,संजू बारीक़  समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे .

 

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी