मानगो के कृष्णा नगर में हुई लाखों की चोरी, आखिर डेथ सर्टिफिकेट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्यों ले गए चोर, कहीं साक्ष्य मिटाने का प्रयास तो नहीं?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुरः मानगो थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड के कृष्णा नगर में बीती रात चोरों ने ममता देवी के घर का मेन गेट तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में प्रवेश कर कमरे में रखे स्टील अलमीरा को तोड़ कर अलमीरा में रखे लगभग पांच लाख रुपए के सोने के जेवरात के साथ पचास हजार रुपए नगद के साथ ही बरामदे में खड़ी नई हीरो होंडा मोटरसाइकिल लेकर निकल गए। बाइक की कीमत करीब एक लाख रुपए है। बता दें कि ममता देवी कोर्ट में टाइपराइटिंग का काम करती हैं।

जानकारी के मुताबिक जिस रात चोरी हुई उस रात ममता देवी बगल में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में गई थीं। देर रात होने के कारण ममता देवी अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के घर में ही रूक गई थीं। दूसरे दिन सुबह 5 बजे जब ममता देवी अपने घर लौटीं, तो घर की स्थिति देख उनके होश उड़ गए। घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और सारे सामान बिखरे हुए थे। घर के बरामदे में खड़ी नई हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी गायब थी।

जिस कमरे में चोरी हुई उसी कमरे में आज से लगभग डेढ़ माह पूर्व उनके छोटे बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। ममता देवी के पूरा परिवार का कहना था कि उनका बेटा आत्महत्या कर ही नहीं सकता है, बेटे की हत्या की गई है। जिस अवस्था में शव प्राप्त हुआ था, लोगों को वह कहीं से भी आत्महत्या जैसा नहीं लग रहा था। उसी कमरे के अलमीरा में ममता देवी के मृतक बेटे के सारे जरूरी कागजात के साथ-साथ मृत्यु प्रमाण पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी रखा हुआ था। चोर उसे भी लेकर चले गए।

ममता देवी ने चोरी की सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी। सूचना मिलने पर ममता देवी के आवास पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को ममता देवी ने बताया कि, उन्हें शुरू से अंदाजा था कि उनके बेटे की हत्या हुई है। हत्या के साक्ष्य को मिटाने के लिए ही अपराधियों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ममता देवी ने फफक कर रोते हुए कहै कि जन और धन दोनों चला गया। उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की, खानापूर्ति करने के लिए थाना के लोग अवश्य आए, लेकिन किसी प्रकार की जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि रास्ते में लगे कैमरे को अगर सही समय में खंगाल लिया जाता तो शायद अपराधी पकड़ में आ जाते।

विकास सिंह ने ममता देवी को हिम्मत रखने की सलाह देते हुए स्थानीय थाना में फोन कर मामले को गंभीरता पूर्वक देखने की बात कही। विकास सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन अगर शेर है तो अपराधी आजकल सवा शेर हो गए हैं, जिसका दुष्परिणाम यह है कि प्रशासन का तनिक भी भय अपराधियों को नहीं है और वह खुलेआम अपराध कर रहे हैं।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी