मुसाबनी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म बालिग़ होने पर पीडिता ने किया केस, पुलिस कर रही मामले की जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला अनुमंडल के मुसाबनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर 6 साल तक दुष्कर्म करने तथा धर्म परिवर्तन करवाने का मामला प्रकाश में आया है. इस सम्बन्ध में पीडिता ने मुसाबनी थाना में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है. पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार इस मामले में मुसाबनी सिंदाडेरा निवासी शमशेर खान, उसकी पत्नी, भाई शमशाद और दो बेटों को आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा आरोपियों पर धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया गया है.

इस सम्बन्ध में पीडिता के अनुसार  वर्तमान में उसकी उम्र 19 वर्ष है वह वर्ष 2018 में शमशेर खान से मिली थी इस दौरान उनमे दोस्ती हुई उसके बाद शमशेर ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका शोषण करता रहा. इस बीच उसने उसका धर्म  परिवर्तन भी करवा दिया. जिस समय वह आरोपी से मिली थी उस समय वो नाबालिग थी वर्तमान में वह बालिग़ हुई तो उसने थाना में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. जिसके बाद पुलिस सक्रीय हुई चूँकि मामला और आरोप दोनों ही काफी गंभीर है इसलिए पुलिस  हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है.  इसके बाद ही कोई कारवाई की जा सकती है.

 

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी