झारखण्ड के लोहरदगा से आई एस आई एस का आतंकी गिरफ्तार,एनआईए और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कारवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित न्यू रोड से इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया आई एस आई एस  के आतंकी को गिरफ्तार किया है। नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर यह कार्रवाई की है। उसके पास से पेन ड्राइव और कई आपत्तिजनक वीडियो सहित अन्य सामान भी बरामद किये गये हैं। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी शहबाज मूलत बिहार का रहने वाला है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई एस आई के संपर्क में भी था।

खुफिया एजेंसियां आईएसआईएस आतंकी संगठन के अन्य समर्थकों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यहां पर रहकर किस प्रकार की आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

खुफिया एजेंसी आतंकवादी के संपर्क में आये लोगों के बारे में जांच पड़ताल कर रही है। सभी के बारे में साक्ष्य जुटाया जा रहा है। एनआईए अभी इस बारे में और जांच पड़ताल कर रही है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी