बोड़ाम के लायलम पंचायत भवन में युवा प्रेरको के साथ जनजातीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थय सत्र का किया गया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

अनामय कार्यक्रम के (ट्राइबल हेल्थ कोलाबोरेटिव)  अंतर्गत पिरामल स्वास्थ्य के द्वारा 15 वर्ष से 19 वर्ष के किशोर,किशोरियों के बीच जनजाति स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोड़ाम ब्लॉक के अंतर्गत लायलम पंचायत भवन में स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेतना गीत से की गई। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला के बोड़ाम ब्लॉक से छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

पिरामल स्वास्थ्य से पूर्वी सिंहभूम के जिला समन्वयक नंदलाल जी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर किशोरियों को प्रजनन और यौन स्वास्थ्य के बारे जागरूक करना जिससे युवाओ में जागरूकता की कमी न रहे और अनेक प्रकार की बीमारियों बचा जा सके । समुदाय स्तर पर यही प्रशिक्षित युवा प्रेरक अपने अपने गांव के लोगों को जागरूक करेंगे । जिससे सामाजिक, आर्थिक , मानसिक और बौद्धिक विकास बेहतर बनाया जा सके। जिसके अंतर्गत किशोर प्रजनन और यौन स्वास्थ्य का प्रथम सत्र का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अष्टमी सिंह ने कहा की अनामय कार्यक्रम के (ट्राइबल हेल्थ कोलाबोरेटिव)  अंतर्गत पिरामल स्वास्थ्य का ये सराहनीय पहल हैं । इसके लिए युवा युवतियों को आगे आकर सरकार के संदेशों को चेतना विकसित करने हेतु गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है । इन्होंने कहा की सामाजिक कार्यों मे युवा प्रेरकों की भागीदारी से  एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकेगा। सत्र का संचालन नंदलाल, नेहा  कुमारी और मानोशी चुटिया के संयुक्त प्रयास से किया गया। इसके अलावा  गांव के मुखिया भी उपस्थित थे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी