चाकुलिया में झारखंड बंगभाषी समिति और शिल्पीमहल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मृत यात्रियों आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गई और दुर्घटना में घायल यात्रियों की द्रुत स्वस्थ होने की कामना की गई. शिल्पीमहल क्लब परिसर में आयोजित इस शोक सभा में विधायक समीर कुमार महंती समेत अन्य लोगों ने मृत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उपस्थित लोगों ने ट्रेन दुर्घटना में घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भी प्रार्थना की. इस अवसर पर मनिंद्र नाथ पालित, अभय महंती, बापी महंती, राकेश मोहंती, पुलक रंजन महापात्र, दीप चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे.










