एक बच्चे की माँ अपने पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी से मिलने पहुंची, पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने चला हाई वोल्टेज ड्रामा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Chakradharpur प्यार में पागल शादीशुदा महिला अपने बच्चे को छोड़ कर प्रेमी का साथ रहने के लिए मजबूर है. वह अपने पति और परिवार का साथ बगावत भी कर चुकी है. लेकिन समाज के लोगों को लाख समझाने के बावजूद वह किसी गैर समुदाय के युवा को अपना पति बनाने के लिए बगावत कर दिया है. इसका कारण फेसबुक में प्यार का ऐसा परवान चढ़ा की वह अपने पति और पांच साल के अपने लड़को को छोड़ प्रेमी के साथ रहने को तैयार है. यह मामला जब तूल पकड़ा तो पुलिस पति, पत्नी और प्रेमी को चक्रधरपुर थाना ले गयी और परिजनों को सूचना दे दिया. जानकारी के अनुसार पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा के सैलाई में रहने वाले दिनेश आईंद की पत्नी चांदनी आईंद शादीशुदा है. दोनों के बीच शादी के बाद एक 5 साल का बच्चा भी है. लेकिन फेसबुक से चाईबासा बड़ी बाजार स्थित मस्जिद मोहल्ला के रिहान खान नामक युवा से प्यार हो गया. वहीं डेढ़ महीने की फेसबुक प्यार का परवान ऐसा चढ़ा की दोनों मिलने को दीदार हो गए. जिस कारण ईद का दिन चुनते हुए शनिवार को दोनों एक दूसरे से मिलने को चक्रधरपुर पहुंचे. बता दें कि चांदनी आईंद जेएसएलपीएस में काम करती है. जबकि पति दिनेश आईंद सोनुआ में रहकर टोटो चलाता है. रिहान खान से मुलाकात के लिए चांदनी आईंद सोनुआ से चक्रधरपुर पहुंची थी. जबकि रिहान खान चाईबासा से पहुंचा था. दोनों चक्रधरपुर के चेकनामा के समीप किसी घर में प्रेमी युगल मिल रहा था. जिसकी खबर पति को होने के बाद बाद उसका पति उसका घर पहुंच गया. लेकिन पत्नी चांदनी आईंद की हरकत से पति दिनेश आईंद को पहले से ही शक था, जिस कारण वह उसका पीछा करते हुए चक्रधरपुर पहुंचा तो उन्हें गैर मर्द से भेंट करते देखा तो हंगामा किया. इस दौरान उन्होंने पत्नी चांदनी आईंद की पीटाई कर दिया. बाद में पत्नी को लेकर जा रहा था तभी पत्नी ने पति का खिलाफ बगावत कर दिया और पुलिस मौके पर पहुंच गयी. जिसके बाद वन विभाग चेक नाका स्थित वन विभाग के कार्यालय में दो घंटे तक हाई ड्रामा चला. इस बीच मौका देख रिहान खान फरार हो गया. बाद में स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी महिला को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह एक नहीं सूनी और प्रेमी रिहान खान के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही. फिर पुलिस दोनों पति पत्नी को चक्रधरपुर थाना ले गयी. फिर फोन करते हुए रिहान खान को बुलाया. हालांकि रिहान खान महिला को रखने से साफ इनकार कर दिया, वहीं महिला पर लूजकैरेक्टर का आरोप लगाया गया. फिलहाल पुलिस पति पत्नी और प्रेमी के परिजनों को थाना बुलाया है. चेकनाका में हंगामा होने से काफी भीड़ जुट गयी थी. इधर, चक्रधरपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बहरहाल अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि पुलिस किस तरह से मामले का निष्पादन कर रही है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी