जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज ने बाराद्वारी में किया रक्तदान शिविर का आयोजन , 156 यूनिट रक्त संग्रह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज सांस्कृतिक भवन ,न्यु बाराद्वारी ,साकची  में भारत के संविधान निर्माता डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के जयन्ति समारोह के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर का आयोजन मुख्य रूप से विश्वकर्मा समाज के उर्जावान युवा कमिटी के द्वारा आयोजित की गई। समाज के केन्द्रीय कमिटी ,क्षेत्रीय कमिटी ,महिला कमिटी एवं सभी क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदान शिविर में जमशेदपुर के हर कोने से विश्वकर्मा वंशि उपस्थित होकर रक्तदान शिविर में सक्रिय भुमिका निभाई।

रक्तदान शिविर का उद्धाटन सितारामडेरा थाना के सब इंसपेक्टर विश्वनाथ राणा ने किया l इस मौके पर  समाज के अध्यक्ष रामविलास शर्मा, पूर्व अध्यक्ष  अरूण ठाकुर उपाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, प्रदीप शर्मा महामंत्री सुजीत शर्मा ,सहायक महामंत्री राजकुमार शर्मा, महेश शर्मा कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा , झारखण्ड के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य आनंद शर्मा के अलावे रक्तदान के संचालक युवा अध्यक्ष  संजीव शर्मा ,युवा सचिव संजय शर्मा और समस्त युवा कमिटी ,महिला अध्यक्ष मीरा  शर्मा ,पदाधिकारी मीना शर्मा, पप्पी शर्मा ,संगीता शर्मा ,विनिता शर्मा, चन्दा शर्मा ,वन्दना शर्मा ने उपस्थित होकर विशेष रूप से अपना बहुमूल्य योगदान दिया । इस अवसर पर जुगसलाई क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज को दान स्वरूप देने के लिए रामाधीन मिस्त्री ,गोपाल शर्मा ,रामचन्द्र शर्मा और दूर्गा शर्मा जी को उनके विशेष योगदान के लिए भरी सभा म़े सम्मानित किया गया।

मौके पर पूर्व जिला पार्षद श्री किशोर यादव जी,टाटा मोटर्स युनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा ,उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा भी उपस्थित होकर रक्तदान शिविर  प्रशंसा करते हुए समस्त विश्वकर्मा समाज को इस नेक कार्य हेतु बधाई दी।

इस कार्यक्रम म़े लगभग 156 युनिट रक्त संग्रह किया गया । जो सुचारु रूप से चल रहा हे। सम्पूर्ण विश्वकर्मा समाज के लोग इस नेक काम म़े अपना भरपूर सहयोग दिए।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी