ईचा राजा के पोता के जनेऊ कार्यक्रम मे पहुंचे मंत्री दिपक बिरुआ, जनेऊ धारक दिव्यराज सिंहदेव को दिया आशीर्वाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा – झारखण्ड सरकार के भू –राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं.भले ही वे चाईबासा क्षेत्र से विधायक है,पर अलग विधानसभा होने के बावजूद सरायकेला विधासभा क्षेत्र मे पड़ने वाले ईचा गांव से भी अटूट लगाव है.यहां मंत्री दीपक बिरुआ ईचा राज परिवार द्वारा आमंत्रण पर जनेऊ धारण कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने जनेऊ धारण करने वाले दिव्यराज सिंहदेव को उपहार भेंट करते हुए अपना आशीर्वाद दिया.

इस अवसर पर सपतंजय नारायण सिंहदेव, राजेश्वर सिंहदेव, विक्रमादित्य सिंहदेव, विशालादित्य सिंहदेव, सुमित सिंहदेव, जितेश सिंहदेव के अलावे काफी संख्या मे ग्रामीण भी पहुंचे थे.
इस क्षेत्र के लोग मंत्री दीपक बिरुवा को काफी पसंद करते हैं,क्योंकि वीते वर्षों मे ईचा खरकाई बांध से जुड़े विस्थापितों की समस्याओं के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ध्यान अक्रूष्ट कराया था, जिसके चलते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईचा खरकाई बांध के निर्माण पर आस्थाई रूप से अगले आदेश तक रोक लगा दी है. हालंकि ईचा खरकाई बांध निर्माण का मामला अब न्यायालय मे लंबित पड़ा हुआ, वहीं ईचा गांव स्थित रघुनाथ मंदिर को भी सरकार द्वारा प्रयटन स्थल के रूप विकसित करने का आदेश केंद्रीय पर्यटन विभाग द्वारा दिया गया, जिसे राज्य सरकार को मृत रूप दिया जाना बाकी है, इसे लेकर झारखण्ड सरकार जल्द पहल करवाने को लेकर ग्रामीणों द्वारा मंत्री दीपक बिरुआ से आग्रह किया गया, ताकि ईचा गांव का नाम भी भारत के पर्यटन मानचित्र मे शुमार हो, ताकि बाहर सैलानी इस पौराणिक मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी