परसुडीह हाट बाजार समिति के सदस्यों ने विधायक मंगल कालिंदी के साथ की उपायुक्त से मुलाकात उपायुक्त ने दिया सहयोग का आश्वासन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने परसुडीह हाट बाजार समिति के सदस्यों के साथ उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से मुलाकात की. इस दौरान दुकानदार समिति के सदस्यों ने उपायुक्त को परसुडीह हाट बाजार का पूर्ण सर्वे कराने और एक शौचालय के निर्माण कराने की बात रखी और कहा की अगर दुकानों को तोड़ा जायेगा तोह वहां के सारे छोटे बड़े दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे और उनकी रोजी-रोटी में भी आफत आ जाएंगे . जिस पर उपायुक्त ने दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि तीन-चार दिनों में वह स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी जी के साथ परसुडीह बाजार का दौरा करेंगी और वहां की स्थिति से अवगत होकर दुकानदारों के हित में जो बेहतर निर्णय होगा वह लेंगी. इस विषय पर दुकानदार समिति के सदस्यों ने बताया कि विधायक मंगल कालिंदी जी के द्वारा हमें लगातार सहयोग मिल रहा है. उनके साथ ही हम उपायुक्त से मिले और अपनी समस्याओं से अवगत कराया.जल्द उपायुक्त महोदया विधायक जी के साथ वहां पहुंच कर स्थिति से अवगत होंगी । हम सभी दुकानदारों को विश्वास है कि विधायक जी के मार्गदर्शन पर हमारी समस्या का समाधान हो जाएगा. उपायुक्त से मिलने के बाद दुकानदार समिति के सदस्यों ने विधायक जी के कार्यालय में उनके साथ बैठक की जिस पर विधायक जी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है मंगल कालिंदी उनके साथ खड़ा है उनकी सभी समस्याओं का समाधान होगा.

मौके पर समिति के ऋषि सिंह, दिलीप गुप्ता, परशुराम साव, बापून एच, बापि नंदी, कमल राय, आलम, राणा प्रताप सिंह, मुन्ना खान, टीपू सुल्तान, मदन दत्ता और कई दुकानदार उपस्थित थे.

 

 

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी