चाकुलिया थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न सीओ ने की अध्यक्षता, शांति व्यवस्था बनाये रखने पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया थाना परिसर में मंगलवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. यह बैठक अंचलाधिकारी जयवंती देवगम की अध्यक्षता में की गई. इसमें मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, इंस्पेक्टर राजेंद्र दास, थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष संध्या रानी सरदार आदि शामिल थे. बैठक में मुस्लिम समुदाय का पर्व मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि पर्व के मद्देनजर बिजली और पानी की व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए ताकि पर्व में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. बैठक का संचालन रविंद्र नाथ मिश्रा ने किया. इस मौके पर दिनेश सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद गुलाब, असगर खान, साजिद खान, गणेश प्रसाद रुंगटा, अनिल मिश्रा, सतदल महतो, समीर दास, मुरारी लाल शर्मा, अभय महंती, अमित भारतीय, मिन्हाज अख्तर, मौसमी मल्लिक, हैदर अली आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी