चाईबासा शहर के लीज धारियों के साथ मंत्री दीपक बिरुआ की बैठक संपन्न , लीज नवीकरण के बदले फ्रिहोल्ड करने की उठी मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा :वर्षो से लंबित पड़े चाईबासा शहर के खाशमहल लीज नवीकरण की समस्या को झारखण्ड सरकार केभू राजश्व मंत्री दीपक बिरुआ ने गंभीरता से लेते हुए आज चाईबासा के परिषदन मे एक बैठक आयोजित की गई, जहाँ चाईबासा के लीजधारियों एवं विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे चाईबासा लीजिधारियों ने बारी बारी कर अपनी समस्याओं को रखा,वैसे तो चाईबासा खाशमहल लीज धारीयों के हक को लेकर हमेशा विधायक दीपक बिरुआ आवाज उठाते रहे हैँ, लेकिन झारखण्ड के हेमंत सरकार मे दीपक बिरुआ को भू राजश्व विभाग मिलने से उम्मीदें बढ़ गईं हैँ, शहर वाशियों पूरी उम्मीद है कि मंत्री दीपक बिरुआ चाईबासा के कार्यकाल मे लीज नवीनीकरण से छुटकारा तो मिलेगा ही, साथ ही साथ खाशमहल जमीन को फ्रिहोल्ड करते हूए उसपर मालिकाना हक प्रदान करने पर भी विचार होने लगा है, चाईबासा लीज धारक संघ द्वारा खाशमहल जमीन को फ्रिहोल्ड करने अथवा एक 99 वर्ष तक लीज नवीनीकरण या मौजूदा लीज नवीनकरण कानून के तहत लीज नवीनीकरण करने का सुझाव दिया गया, जिसमे कम से लगान देना पड़े, जिससे शहर वासियों को इसका लाभ मिल पायेगा, इस मौके पर झारखण्ड सरकार के भू राजश्व मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि लीज नवीकरण को लेकर अंग्रेजो द्वारा बनाई गई कानून आज भी लागु है, जिससे शहरवासी आज भी जूझ रहे हैँ, उन्होंने कहा कि खाशमहल जमीन लीज धारकों की समस्यायों को दूर करने को लेकर मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन भी गंभीर हैँ, एवं इसे लेकर उनके एक कमिटी भी बनाई गई है, एवं आने वाले दिनों मे जल्द ही इस लेकर सरकार द्वारा नितिगत निर्णय लिया जाना है, यही कारण है कि चाईबासा के लीजधारकों का पक्ष जानने के एक बैठक का आयोजन किया गया, उन्होंने यह भी कहा कि चाईबासा खाशमहल लीज धारक संघ द्वारा दिए गये तीनों सुझावों मे से एक पर मुहर लगना निश्चित है !

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी