परसुडीह में आयोजित एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में शामिल हुए विधायक, विजेता टीम को पुरस्कृत किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : परसुडीह के हलूदबानी डूंगरी टोला में जूनियर आशा सपोर्टिंग क्लब के द्वारा एक  दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए.

मौके पर विधायक ने खिलाड़ियों का हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होने के साथ प्रतिभा भी सामने आती है. टूर्नामेंट में काका पुत्रा टीम विजेता हुई और   गगराई स्टार  को उपविजेता का खिताब मिला l  दोनों टीमों के खिलाडियों को विधायक ने पुरस्कृत किया. मौके पर विजय हेंब्रम, गोविंदो, विक्की शर्मा, बापि कालिंदी,मंगल मांझी आदि स्थानीय लोग उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी